चीनी मिल में स्टीम टैंक फटने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चीनी मिल में स्टीम टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई है जबकि दो कर्मचारियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामकोट के जवाहरपुर चीनी मिल में स्टीम टैंक फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, दो मजदूर अभी भी लापता बताए जाते हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मजदूरों का मिल में हंगामा

हादसे के बाद चीनी मिल अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं। मिल अधिकारियों की हरकत की वजह से मजदूरों ने मिल में हंगामा शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर इलाके की पुलिस भी पहुंची है। मौके पर पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाल रखा है।

  • Related Posts