पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंडिगो फ्लाइट रनवे से आगे बढ़ी, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान

पटना, 16 जुलाई — पटना एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-2482, जो दिल्ली से पटना आ रही थी, लैंडिंग के दौरान रनवे टच नहीं कर पाई और रनवे से आगे बढ़ने लगी। पायलट ने स्थिति को समझते हुए विमान को दोबारा टेकऑफ कर लिया और कुछ देर आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

173 यात्रियों की सांसें अटक गईं

इस फ्लाइट में कुल 173 यात्री सवार थे। रात 9:00 बजे जब विमान पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तभी यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, विमान जैसे ही रनवे पर आया, वह टचिंग प्वाइंट को छुए बिना आगे बढ़ने लगा। पायलट ने विमान को तुरंत ऊपर उठाया, जिससे यात्रियों में घबराहट और भय का माहौल बन गया।

आसमान में चार चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग

विमान के दोबारा टेकऑफ के बाद यात्रियों को कुछ देर तक कुछ समझ नहीं आया। करीब चार चक्कर लगाने के बाद विमान ने पुनः पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि कोई आपात स्थिति नहीं है और यह एक तकनीकी निर्णय था।

रनवे छोटा, पायलट ने लिया सही फैसला

सूत्रों के अनुसार, पटना एयरपोर्ट का रनवे अपेक्षाकृत छोटा है। पायलट को अंदेशा हुआ कि विमान को सुरक्षित रोक पाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए उन्होंने फ्लाइट को ओवरशूट से बचाने के लिए टेकऑफ करने का निर्णय लिया। विमान के फिर से हवा में जाने और सुरक्षित उतरने में पायलट की तत्परता और अनुभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

25 साल पुरानी दर्दनाक यादें हुईं ताजा

यह घटना 17 जुलाई 2000 के उस भयावह विमान हादसे की याद दिला गई, जब एलायंस एयर की फ्लाइट पटना में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी। उस समय पायलट द्वारा दोबारा टेकऑफ की कोशिश असफल रही थी और विमान गर्दनीबाग के सर्वेंट क्वार्टर्स पर गिर गया था। उस दुर्घटना में 66 लोगों की मौत हो गई थी।

डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट, जांच शुरू

इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने रिपोर्ट तलब की है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *