मधुबनी में महंथ की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ले ली जान

बिहार के मधुबनी जिला में बेखौफ अपराधियों ने महंथ की गोली मारकर की हत्या. घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल धनौजा गांव की है. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो देखा की एख व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई।

मधुबनी में महंथ की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ले ली जान

मृतक व्यक्ति की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के 46 वर्षीय कपिल दास के रूप में हुई है. फुलपरास इलाके में लगातार हो रही हत्या से लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. हत्या की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

इस गोली कांड में मारे गए व्यक्ति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता अभी नहीं लग सका है।

  • Related Posts

    नेपाल के रास्ते भारत आ रही थी ‘पाकिस्तानी’ हथियारों की खेप! दिल्ली पुलिस ने 10 तस्करों को दबोचा; सबमशीन गन और घातक विदेशी पिस्तौलें बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जनसंवाद में गूँजी ‘नशा मुक्ति’ की पुकार! एसएसपी से बोले लोग— “साहब, युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए”; नाथनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *