नाथनगर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा, बोले – एनडीए की सरकार बनी तो बिहार का विकास नक्शा बदलेगा

भागलपुर।नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार किया है। इसी तरह बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर भी शीघ्र बनकर तैयार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार फिर से बनी, तो बिहार के विकास का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने नाथनगर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी मिथुन यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सभा में भारी भीड़ उमड़ी और “मोदी-एनडीए जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading