मधेपुरा: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

गम्हरिया, सिंहेश्वर (मधेपुरा)।गम्हरिया थाना क्षेत्र की इटवा-जोगबनी पंचायत में हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार कर युवक रौशन यादव की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। युवक के खिलाफ गम्हरिया थाना में आपराधिक मामला दर्ज था। रौशन इटवा जोगबनी पंचायत के वार्ड 14 निवासी शेखर यादव का बेटा था।

मिली जानकारी के अनुसार चारपहिया वाहन में सवार होकर चार बदमाश शनिवार की सुबह रौशन घर के पास पहुंचे। फोन कर कहीं जाने की बात कर उसे घर से बुलाया। इसके बाद बदमाश अपने वाहन में बिठाकर उसे घर से करीब चार किलोमीटर दूर ले गये और इसी बीच दो गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परवाहा और कौड़िहार के बीच उसे सड़क किनारे लाश फेंक कर बदमाश भाग निकले।

  • ये भी पढ़े..

    नवादा में बालू के नीचे दफन मिली विवाहिता की लाश, कुत्तों की हरकत से खुला सनसनीखेज मामला

    Share Add as a preferred…

    सहरसा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 महिलाएं, 4 नाबालिग लड़कियां और 4 युवक हिरासत में

    Share Add as a preferred…