सुल्तानगंज: शादी में बाधा डालने को लेकर चली गोली, युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानगंज। नगर परिषद क्षेत्र के पिलदौरी बिंद टोला वार्ड संख्या 1 में गुरुवार की शाम शादी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई, जिसमें मोहन बिंद, निवासी वार्ड संख्या 19, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विवाद की वजह
जानकारी के अनुसार आरोपी राजू उर्फ राजकुमार बिंद मोहन बिंद की साली से शादी करना चाहता था। इसको लेकर लगातार विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम बहस के दौरान मामला इतना बिगड़ गया कि राजू के छोटे भाई छोटू ने मोहन बिंद पर गोली चला दी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित ने शनिवार को थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी राजू उर्फ राजकुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


