दिवाली के दिन गाय-उल्लू-छिपकली का दर्शन होने मात्र से बदल जाती है किस्मत, जानिए क्या है परम्परा

दिवाली पर दिख जाएं इनमें से कोई एक चीज, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी की है विशेष कृपा, होगा अपार धनलाभ : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। रोशनी का ये पर्व देश-दुनिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति हर तरह के कष्टों से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल की दिवाली काफी खास है, क्योंकि दुर्लभ राजयोग के साथ-साथ शुभ योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दिन ऐसे योग बनने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन जहां मां लक्ष्मी, गणेश जी के साथ कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। वहीं दूसरी ओर इस दिन कुछ पशु-पक्षियों का दिखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं दिवाली की रात किन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ।

उल्लू-दिवाली के रात अगर उल्लू दिख जाएं, तो काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन रात के समय उल्लू दिख जाए,तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसलिए अगर दिवाली की रात उल्लू दिख जाएं, तो आपकी किस्मत खिलने वाली है।

छछूंदर-मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के रात अगर छछूंदर दिख जाएं, तो जान लें कि आपके ऊपर भगवान कुबेर की विशेष कृपा है। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता हैं और घर में सुख-शांति बनी रह सकती है।

गाय-हिंदू धर्म में गाय का विशेष महत्व है। गाय को मां के स्वरूप में पूजा जाता है। ऐसे में अगर दिवाली की रात को गाय दिख जाएं, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर हुआ है। धन-संपदा की प्राप्ति के साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही हर देवी-देवता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

छिपकली-मान्यताओं के अनुसार, अगर छिपकली आपके घर में दिख जाएं, तो समझ लें कि आपके घर मां लक्ष्मी आने वाली है। यह शुभ संकेतों की ओर इशारा करता है। दिवाली में छिपकली दिखने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलने के साथ हर एक मनोकामना पूरी होती है।

बिल्ली –मान्यता के अनुसार, दिवाली की रात अगर बिल्ली दिख जाएं, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन के हर एक कष्ट समाप्त होने वाले हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  • Related Posts

    4 मार्च को शुभ योग में मनाई जाएगी होली, राशि अनुसार रंगों का विशेष महत्व

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *