शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने जब शादी की बात कही तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। पीड़िता ने थाने में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।

स्नातक की छात्रा को कोचिंग में पढ़ने के दौरान एक युवक से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा कि दोनों साथ जीने और मरने की कसमें खाने लगे। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के शादी से इनकार किये जाने के बाद पीड़िता काफी सदमे में है और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

मामला बलिया थाना क्षेत्र का है जहां सती चौरा निवासी प्रवेश दास के बेटे राहुल ने कोचिंग की छात्रा के साथ सालभर तक यौन शोषण किया। लड़की से साथ जीने और मरने की कसमें खाई यही नहीं धूमधाम के साथ शादी करने की बात कही और उसके झांसे में लड़की भी आ गयी। प्रेमी ने जब शादी से इनकार कर दिया तब पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया और न्याय की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि राहुल उसके घर पर आता था जहां शादी की बात कह वह शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वो अनाथ है उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसी का फायदा उठाकर राहुल दास ने उसे धोखे में रखकर यौन शोषण किया।

पीड़िता ने जब प्रेमी से बात की तो उसने कहा कि मेरे मम्मी-पापा इस शादी के लिए तैयार नहीं है इसलिए तुमसे शादी नहीं कर सकता। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद पीड़िता ने राहुल दास के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *