बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इस वक्त सातवें आसमान पर है। एक तरफ जहां एक्टर अपनी फिल्म की सफलता को लेकर फूले नहीं समा रहे थे।

इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ में सबसे बड़ी खुशी ने दस्तक दे दी। एक्टर आखिरकार पिता बन ही गए। एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने पोस्ट कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।

पापा बने विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी और शीतल ने अपने बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “O7.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।”

सेलेब्स दे रहे हैं बधाइयां

कपल के इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, बधाई हो। इसके डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कपल को बधाई दी है। एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने लिखा, “बधाई हो। ताहिरा कश्यप, रसिका दुग्गल, सुरभि ज्योति समेत कई सेलेब्स ने कपल को पहले बच्चे की बधाई दी है।

Related Posts

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान चने की फसल पर ग्रामीणों का धावा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share Add as a preferred…

Continue reading