भगवान राम के नाम का लोगों पर चढ़ा जादू, ITBP के जवान ने गाया ‘राम आएंगे’ गाना, वीडियो वायरल

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी यानी आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस खास अवसर पर देशभर से नेताओं, अभिनेताओं और साधु-संतों को अयोध्या आने का निमंत्रण भेजा गया था। आज सबी लोग अयोध्या पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी 10.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे के बाद की जाएगी। फिलहाल आम लोगों के लिए राम मंदिर को बंद रखा गया है। इस बीच मेहमान अयोध्या पहुंचने लगे हैं।

आईटीबीपी के जवान ने गाया गाना

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस खास अवसर को अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जा रहा है। कहीं ढोल-ताशों ने माहौल बना रखा है। तो कहीं भगवान के लिए जागरण और भोज का आयोजन किया गया है।

इस बीच सेना और उनके जवान भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बीच आईटीबीपी के एक कॉन्स्टेबल लवली सिंह ने भगवान राम के लिए कमाल का गाना गया है। गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे’।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, सड़क पर बिखरी शराब की खेप; पुलिस पहुंचने से पहले बोतलें ले गए लोग

    Share Add as a preferred…