अयोध्या राम मंदिर में बिना पर्दे के दिखें प्रभु राम की मूर्ति, देखें पहली तस्वीर

22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रितिष्ठा समारोह होना है। आज रामलला की पहली पूरी तस्वीर सामने आई है। जिसमें राम लला को साफ तरीके से देख सकते हैं।

राम लला इस रूप में देखें भक्तों को दर्शन

राम लाला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उस मूर्ति की लंबाई 51 इंच है और इसका वजन 1.5 टन है। राम लला का मतलब भगवान राम का बल रूप है। इसलिए भगवान राम लाला की मूर्ति को उनके बाल रूप में बनाया गया है जिसमें भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में दिखाया गया है। भगवान के कोमल चरणों को पत्थर से बने कमल पर विराजमान दिखाया है। जब मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी तब भगवान कमल पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखेंगे।

अयोध्या राम मंदिर में बिना पर्दे के दिखें प्रभु राम की मूर्ति, देखें पहली तस्वीर

मूर्ति की स्थापना में लगें इतने घंटे

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की मूर्ति की गर्भगृह के अंदर रखी गई है। जानकारी के अनुसार, इस मूर्ति को स्थापित करने के लिए कम से कम 4 घंटे के समय लगा है। इस मूर्ति को स्थापित करने के लिए पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार किया गया है। राज जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक्स पर ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में गुरुवार के दिन 12.30 बजे राम मूर्ति का प्रवेश हुआ था। बता दें कि केंद्र सरकार ने रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।

ये भी पढ़े..

संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

Share Add as a preferred…

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…