भागलपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण की छठयारी

कहलगांव प्रखंड के चन्नों में चल रहे झूलनोत्सव के छठे दिन रविवार को श्रीकृष्ण की छठयारी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संध्या समय से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जयचंद सिंह रघुवंशी, मदन ठाकुर, गिरिराज साह और जयगोविंद सिंह आदि क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्तों को भजनों से सराबोर रखा। मध्यरात्रि तक भक्त भजनों पर झूमते रहे।

भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी पर भंडारे का आयोजन, पीरपैंती प्रखंड के पुरानी हाट बाराहाट स्थित ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी धूमधाम से मनाई गई। जिसका नेतृत्व पंडित डीएम गोस्वामी एवं ललन गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर भगवान का साज श्रृंगार किया गया। सायंकाल में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…