बुलेटप्रूफ कांच में सुरक्षित भगवान बुद्ध की अस्थियां, श्रद्धालुओं के लिए प्रदक्षिणापथ

पटना, 12 अगस्त 2025 — वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप में संरक्षित भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां इसे बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय तीर्थ बना देती हैं। प्रथम तल पर स्थापित ये अवशेष अत्याधुनिक सुरक्षा के तहत बुलेटप्रूफ कांच में सुरक्षित रखे गए हैं।

अस्थि कलश को 1.45 मीटर ऊंचे पत्थर के अलंकृत सिंहासन पर रखा गया है, जिस पर पीतल की परत और बौद्ध कलाकृतियों की नक्काशी की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां चारों ओर से दर्शन और विशेष प्रदक्षिणापथ की व्यवस्था है।


भव्य कला और संरचना

  • तोरण द्वार के दोनों ओर अर्ध-रैंप से प्रथम तल तक आसान पहुंच
  • 40 ताकों में भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की मूर्तियां और कलाकृतियां
  • प्रदक्षिणापथ पर परिक्रमा का विशेष मार्ग

आधुनिक सुविधाएं

स्तूप परिसर में पुस्तकालय, ध्यान केंद्र, संग्रहालय, आगंतुक केंद्र, एम्फीथिएटर और कैफेटेरिया हैं। ठहरने के लिए 12 निजी कक्ष और 96 लोगों की क्षमता वाला डॉरमेटरी अतिथि गृह भी उपलब्ध है।


 

  • Related Posts