
6 फरवरी से 12 मार्च तक लगाए जाएंगे विशेष शिविर
पटना, 4 फरवरी।उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय योजनाओं को गति देने और अधिक से अधिक लाभुकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण कैंप लगाने का निर्देश दिया है।
इन कैंपों का आयोजन 6 फरवरी से 12 मार्च तक किया जाएगा। इसकी तैयारी उद्योग विभाग ने शुरू कर दी है।
इन योजनाओं के तहत मिलेगा ऋण
इन कैंपों में निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया जाएगा—
- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME)
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
- उद्योग विभाग की अन्य स्वरोजगार योजनाएं
सभी विभागों की रहेगी भागीदारी
जिलों में आयोजित इन कैंपों में—
- जिलाधिकारी
- उद्योग विभाग के अधिकारी
- जीविका के प्रतिनिधि
- बैंकों के वरीय पदाधिकारी
भाग लेंगे, ताकि लाभुकों को एक ही स्थान पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर त्वरित लाभ दिया जा सके।
रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति
उद्योग विभाग ने कहा है कि इस पहल से—
- स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी
- स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा
अधिकारियों को सौंपी गई जिलावार जिम्मेदारी
कैंपों के सुचारु संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण के लिए उद्योग विभाग ने अधिकारियों को जिलावार दायित्व सौंप दिए हैं।
उद्योग विभाग का यह कदम राज्य में उद्यमिता आधारित विकास को मजबूत करेगा और “आत्मनिर्भर बिहार” के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा।


