हॉटस्टार नहीं इस एप पर होगी भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें पूरी डिटेल

साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) अपने नाम कर लिया है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। ये सीरीज 6 जुलाई से खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। ऐसे में सभी के मन एक सवाल है कि वो भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज को कहां पर देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि इस सीरीज को फैंस कहां पर देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं मैच

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इन मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर किया जाएगा। अगर ऑनलाइन मीडियम की बात करें तो आप इस सीरीज को सोनी लिव ऐप पर देख सकते है। ऑनलाइन देखने के लिए आप को सोनी लिव एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यहां देखें सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20I – शनिवार, 6 जुलाई

दूसरा टी20I – रविवार, 7 जुलाई

तीसरा टी20I – बुधवार, 10 जुलाई

चौथा टी20I – शनिवार, 13 जुलाई

पांचवां टी20I – रविवार, 14 जुलाई

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading