लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल के द्वारा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

भागलपुर :  लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल एवं मेडिका सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल द्वारा आज देवी बाबू धर्मशाला में एक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।

भागलपुर शहर एवं आसपास के शहरों एवं गांवों से आए 127 रोगियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर के लिए विशेष तौर पर कोलकाता से पधारे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेत अरोड़ा के नेतृत्व में सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ साथ निःशुल्क ECG, रक्तचाप, मधुमेह एवं वजन जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।

इसके पहले शिविर का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया ने किया शहर के सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आशीष सिन्हा एवं डा. प्रणव कुमार ने भी शिविर में रोगियों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

वही जरूरतमंद रोगियों को कुछ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…