वज्रपात से 4 जिलों में 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई संवेदना

पटना, 05 अक्टूबर 2025: पश्चिम चम्पारण, भोजपुर, जहानाबाद और किशनगंज में वज्रपात की घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री की सुरक्षा संबंधी अपील

नीतीश कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम में घरों में रहना और सुरक्षित रहना ही सबसे महत्वपूर्ण है।


 

  • Related Posts

    हज भवन में ‘अमन-चैन’ की दुआ! जदयू की दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश; रोजेदारों संग मांगी बिहार की खुशहाली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading