‘बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म..’ बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र किए जाने पर BJP ने मांगा नीतीश का इस्तीफा

पटना: बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने मुजफ्फरपुर में हुए तीन हत्याऔर बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं और राज्य में अपराधी और गुंडो की सरकार चल रही है।

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि इस तरह की अराजकता से आम जनता परेशान है, लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो घटना हुई उसको लेकर बिहार में राजनीति की जा रही है लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री के नाक तले लगातार अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं।

वहीं उन्होंने विपक्षी दलों का नाम इंडिया रखने को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है. वही लोग जो कि पहले देश को लूटा करते थे और देश को लूटने वाले लोग एक साथ खड़े हो गए हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. अगर पाकिस्तान अपना नाम अमेरिका रख ले तो क्या उसकी अर्थव्यवस्था ठीक हो जाएगी? क्या वह बहुत बड़ा देश हो जाएगा?

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *