सांसद पर चली थी लाठी, अब देना पड़ेगा जवाब, DGP आरएस भट्टी समेत 7 अफसर तलब किए गए दिल्ली

पटना: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 13 जुलाई को लाठी चली थी. वो अस्पताल में भर्ती भी हुए थे. इस मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति की ओर से बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी समेत सात अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है. पांच सितंबर को इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की विशेषाधिकार और आचार शाखा की ओर से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

13 जुलाई को राजधानी पटना में बीजेपी ने विधानसभा मार्च निकाला था. इस दौरान बीजेपी नेताओं पर डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया गया था. कई नेता घायल हुए थे. सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को चोट लगी थी. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा था कि वह सांसद हैं और जानबूझकर लाठीचार्ज किया गया था. इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी. अब 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे डीजीपी समेत सातों अधिकारियों को मौजूद रहना होगा।

लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने जिन पुलिस अधिकारियों को तलब किया है, उनमें पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, पटना सिटी के एसओ वैभव शर्मा, पटना एएसपी काम्या मिश्रा, पटना पुलिस उपाधीक्षक और पटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP छात्र आंदोलन को अन्ना हजारे का समर्थन, मौन धरने में पहुंचे; तबीयत बिगड़ने पर भावुक होकर लौटे

    Share Add as a preferred…

    पेपर लीक विवाद: सरकार ने छात्रों को दिया खुला न्योता, जितेंद्र सिंह बोले- ‘जहां चाहें, वहीं होगी बातचीत’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *