दिवंगत सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

पटना/नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जेस्सी मोदी को प्रदान किया।

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद जेस्सी मोदी ने कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उनके पुत्र उत्कर्ष तथागत और अक्षय अमृतांशु भी मौजूद रहे।

सुशील कुमार मोदी के योगदान को याद करते हुए परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सम्मान ने भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं का आत्मगौरव और बढ़ाया है।


 

  • Related Posts

    बिहार के राजस्व विभाग में 1 अप्रैल से शुरू होगा एआई का इस्तेमाल, चैट जीपीटी की मदद से फाइलों का होगा तेज निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के VVIP के लिए नया ‘उड़नखटोला’: नीतीश सरकार किराए पर लेगी 7 सीटर हेलिकॉप्टर, 1 अप्रैल से शुरू होगी सेवा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *