गोपाल खेमका को अंतिम विदाई, मुख्य आरोपी की पहचान, बेउर जेल में छापेमारी

पटना के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका का रविवार को गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। राम गुलाम चौक से गुलबी घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। लंदन से आई उनकी बेटी भी पूरे परिवार के साथ अंतिम संस्कार में मौजूद थीं।

हत्या से गुस्सा और शोक
गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या गांधी मैदान थाना क्षेत्र में उनके अपार्टमेंट के बाहर कर दी गई थी। वह बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे, तभी स्कूटी सवार बदमाश ने कनपटी में गोली मार दी। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी वर्ग में आक्रोश है।

एसआईटी गठित, आरोपी की पहचान
पुलिस ने हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। आईजी पटना जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

बेउर जेल में छापेमारी, 3 कक्षपाल निलंबित
जांच के क्रम में पटना के बेउर जेल में छापेमारी की गई, जहां से तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। जेल प्रशासन ने तीन कक्षपालों को निलंबित कर दिया है। IG ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा होगा।

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *