शिवहर में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, आपराधिक वारदातों में आएगी कमी

शिवहर जिले में हो रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए शिवहर एसपी ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। तरियानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को हटाया गया है। उनकी जगह थाने की कमान विनय प्रसाद को दी गयी है।

शिवहर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के तबादले में महिलाओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए जिले के सभी थानों में महिला दारोगा को तैनात किया है। शिवहर एसपी के निर्देश पर जिले में पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट..

1. शोभाकांत पासवान- विशेष कार्य पदाधिकारी(डी०सी०बी०) शाखा से हटाकर अंचल निरीक्षक बनाए गए।

2. विनय प्रसाद- अंचल निरीक्षक से हटाकर तरियानी थाना का दिया गया कमान।

3. राजेश कुमार-   थाना अध्यक्ष, तरियानी से हटाकर प्रभारी अभियोजन शाखा भेजे गए।

4. राजदेव प्रसाद यादव- प्रभारी अभियोजन शाखा से हटाकर विशेष कार्य पदाधिकारी बनाए गए।

5. इम्तेयाज खा- तरियानी छपरा थाना से हटाकर पिपराही थाना भेजे गए।

6. कमलेश पासवान- श्यामपुर भटहां थाना से हटाकर तरियानी छपरा थाना भेजे गए।

7. शचि कुमारी- शिवहर थाना से हटाकर पिपराही थाना भेजे गए।

8. अनामिका कुमारी- पिपराही थाना से हटाकर शिवहर थाना भेजे गए।

9. पूजा कुमारी- साइबर थाना शिवहर से हटाकर श्यामपुर भटहां थाना भेजे गए।

10. वीरेंद्र पासवान- श्यामपुर भटहाँ थाना से हटाकर तरियानी थाना भेजे गए।

11. रामायण कुमार- श्यामपुर भटहां थाना से हटाकर शिवहर थाना भेजे गए।

12. दीपक पटेल- पिपराही थाना से हटाकर तरियानी थाना भेजे गए।

13. संजीव कुमार- तरियानी थाना से हटाकर पिपराही थाना भेजे गए।

14. महावीर कुमार- शिवहर अंचल से हटाकर तरियानी थाना भेजे गए।

15. लवजी प्रसाद- तरियानी अंचल से हटाकर शिवहर साइबर थाना भेजे गए।

16. असलम खा- व्यवहार न्यायालय से हटाकर श्यामपुर भटहां भेजे गए।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में सनसनी: शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण, विरोध करने पर छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर गोलीकांड के बाद SHO पर उठे सवाल: फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड आया सामने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading