भूस्खलन की चपेट में आई सवारियों से भरी बस, देखें दिल दहलाने वाला ये वीडियो

हिमाचल प्रदेश से लैंडस्लाइड की लगातार खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में आज एक और खबर आई कि सुंदरनगर के कांगू में यात्रियों से भरी एक बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। लैंडस्लाइड के दौरान ये बस मलबे के साथ ही नीचे आ गई। सड़क से नीचे धंसी बस का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम की ये बस सुंदरनगर से शिमला जा रही थी। तभी सुबह लगभग 5:30 बजे सवारियों सहित भूस्खलन की चपेट में आ गई। सड़क धंसने से यह बस भी मलवे के नीचे चली गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ी जानहानि हो सकती थी।

पुलिस के जवानों से भरी गाड़ी नदी में गिरी

वहीं हिमाचल के चंबा में कल सुबह करीब 9 बजे तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां एक सूमो गाड़ी जिसमें पुलिस के 9 जवानों के इलावा गाड़ी का चालक और एक अन्य व्यक्ति बैठकर जा रहे थे तभी अचानक से तरवाईं नामक स्थान पर ऊपर पहाड़ी से भरकम पत्थर आए और एक पत्थर सीधे ड्राइवर की गर्दन में लगा जिस कारण उसने गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी सैकड़ों फुट नीचे बैरागढ़ नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि इनमें से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य के विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

    Share Add as a preferred…

    NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NEET को लेकर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *