जमीन सर्वेक्षण : सर्वर फुल होने से ऑनलाइन दर्ज नहीं हो रहा ब्योरा

पटना। राज्य में हो रहे सर्वे के तहत जमीन का विवरण ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से इसमें काफी समस्या आ रही है। इसकी मुख्य वजह इसके सर्वर का पूरी तरह से भर जाना है। इसमें दस्तावेजों को सहेजने के लिए अब पर्याप्त स्थान नहीं है। इसका समाधान निकालने के लिए बेल्ट्रॉन से बात की जा रही है। इसके ठीक होने में दो सप्ताह का समय लगने की संभावना है।

अब तक जमीन संबंधित 76 लाख दस्तावेज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को प्राप्त हो गए हैं। इसमें 41 लाख ऑनलाइन अपलोड हुए हैं जबकि 35 लाख दस्तावेज ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं। ऑफलाइन माध्यम से सर्वे शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों को भी ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। इस वजह से इसका सर्वर बेहद धीमा हो गया है और अब दस्तावेज अपलोड होने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्वर में स्पेस की समस्या से निजात पाने के लिए प्रमंडलवार सर्वर तैयार किया जा रहा है। यानी प्रमंडलवार जमीन से जुड़े डाटा का संग्रह होगा। इस पर विभाग के स्तर से बेल्ट्रॉन से लगातार बात की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके।

इस समस्या को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 1 सप्ताह से 10 दिन में इसे पूरी तरह से दूर कर लिया जाएगा। नए सर्वर को स्थापित करने के लिए बेल्ट्रॉन को निर्देश दे दिए गए हैं।-डॉ. दिलीप जायसवाल,मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार

  • Related Posts

    भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा: डीएम ने भूकंप चेतना रथ को दिखाई हरी झंडी, आमजन को किया जागरूक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार, तीन बड़ी परियोजनाओं की तय हुई ‘डेडलाइन’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *