भू-अर्जन लिपिक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना/सारण, 12 अगस्त — निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को सारण (छपरा) जिले के भू-अर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी सारण समाहरणालय गेट के सामने सड़क किनारे की गई।

शिकायत के बाद कार्रवाई

निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक निवासी हर्षवर्द्धन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भू-अर्जन लिपिक मुआवजे की राशि जारी करने के बदले उनसे रिश्वत मांग रहा है। यह राशि अधिग्रहित जमीन के सरकारी मुआवजे से जुड़ी थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा।

जांच जारी

गिरफ्तार लिपिक को निगरानी थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और अन्य संभावित संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    देवघर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिंग रोड मुआवजा दिलाने के नाम पर घूस लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना एयरपोर्ट पर जदयू नेता संजय झा का बयान: देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष अफवाह फैलाने से बचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading