लालू के अंदाज में दिखे बेटे तेजस्वी, होली गीत गाकर लूट ली महफिल; मंच से बांधा समां

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में देशभर में अब होली का रंग चढ़ने लगा है। होली की बात हो तो बिहार में लालू प्रसाद यादव को कोई कैसे भूल सकता है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव होली के त्योहार में अपनी मस्ती के लिए जाने जाते हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव को अक्सर होली के गीत भी गाते हुए देखा जा सकता है। अब लालू प्रसाद यादव की इस विरासत को भी उनके बेटे तेजस्वी यादव ने संभाल लिया है। शुक्रवार को पटना में ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जहां लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव होली के गीत गाते हुए नजर आए।

लालू के अंदाज में गाया गीत

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अपने पिता के अंदाज में ही होली के गीत गाते हुए दिखे। उन्होंने लालू के अंदाज में होली का गीता गाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेजस्वी यादव को “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” गीत गाते हुए देखे जा सकते हैं। उनके साथ मंच पर मौजूद अन्य लोग भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। वहीं तेजस्वी यादव ने हाथ में माइक लेकर अपने गीत से मंच पर समा बांध दिया। वहीं होली का गीत गाने के बाद तेजस्वी ने यह भी कहा कि लालू जी बहुत बढ़िया गाते हैं और यह उन्हीं का गाना है।

तेजस्वी यादव का वीडियो आया सामने

अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का होली का गाना गाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शुक्रवार 7 मार्च को राजधानी पटना के पटना क्लब में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता के ही अंदाज में होली का गीत गाया, जिसे सुनकर हर कोई लालू प्रसाद को याद कर रहा था। वहीं गीत गाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गाना लालू जी बहुत अच्छे से गाते हैं, यह उन्हीं का गाना है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *