लालू यादव के ‘हनुमान’ भोला यादव को बहादुरपुर से टिकट, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने विश्वस्त नेताओं में शामिल भोला यादव पर भरोसा जताया है। लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व विधायक भोला यादव को बहादुरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने संयुक्त रूप से भोला यादव को पार्टी का सिंबल (चिह्न) सौंपा। टिकट मिलने के बाद भोला यादव बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि वह जनता के भरोसे को बनाए रखेंगे। बताया जा रहा है कि वे 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

लालू के हनुमान हैं भोला यादव

भोला यादव को लालू यादव का सबसे विश्वस्त सिपाही माना जाता है। 2004 से 2009 तक जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री थे, तब भोला यादव उनके ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में कार्यरत थे। पार्टी में उन्हें ‘लालू का हनुमान’ भी कहा जाता है।

पहले रह चुके हैं विधायक

भोला यादव 2015 के विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर सीट से राजद के टिकट पर विधायक बने थे, हालांकि 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार लालू यादव ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद सिपाही को मौका दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    सहरसा में बड़ा पुलिस एक्शन, 10 पुलिस अधिकारी निलंबित; जांच में बिचौलिये की भूमिका उजागर होने से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बारिश का इंतजार लंबा, 5 जुलाई के बाद बदल सकता है मौसम; सामान्य से 50% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

    Share Add as a preferred…