लालू यादव ने की मुंबई में सिद्धिविनायक के दर्शन, बोले तेजस्वी- ‘INDIA का पीएम उम्मीदवार मोदी से ईमानदार होगा’

महाराष्ट्र के मुंबई में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे हुए हैं. वहां उन्होंने सबसे मीटिंग में जाने से पहले सिद्धि विनायक के मंदिर में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया. लालू प्रसाद के साथ मीसा भारती भी मौजूद थीं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष की मीटिंग में जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि ”INDIA से जो भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा वह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छा, सच्चा, ईमानदार और जनता के प्रति वफादार होगा. गोदी मीडिया और बीजेपी के लोग चिंता न करें।

तेजस्वी यादव ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती पर भी निशाना साधा और उन्होंने इसे एक तरह से चुनावी स्टंट करार दिया. उन्होंने कहा कि “अगर हम आपकी जेब से 5,000 रुपए निकाल कर 200 रुपए वापस कर दें, तो बताइए आपको फायदा हुआ या नुकसान? देश के लोग सच्चाई जानते हैं कि मोदी सरकार आगामी चुनावों के मद्देनजर ऐसा कर रही है. यह एक चुनावी स्टंट है. ये बेवकूफ बनाने वाली बात है।

  • Related Posts

    बेगूसराय में ‘नीतीश’ का देसी अंदाज! भाग रही महिलाओं को मंच से टोका— “काहे भाग रही हो, हम बंद कर दें?”; पुरानी सरकार पर बरसे सीएम, बोले- “अब डरावना वक्त खत्म”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्यार, परिवार और पिस्टल! मायके ने दुत्कारा तो गर्भवती महिला ने खुद को मारी गोली; बक्सर में ‘रिश्तों के कत्ल’ की खौफनाक दास्तां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *