लालू यादव खड़े हुए सांसद मनोज झा के साथ, आनंद मोहन और चेतन आनंद को लगाई फटकार…

पटना: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। RJD सांसद मनोज झा की ठाकुर का कुआं वाली कविता को लेकर बयान पलटवार जारी है।

इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। लालू यादव ने आरजेडी सांसद मनोज झा का समर्थन देते हुए कहा कि वे विद्वान आदमी हैं। मनोज झा ने कोई गलत बात नहीं कही है।

लालू ने कहा कि मनोज झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। लालू ने कहा कि कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। मनोज झा ने बिलकुल सही बातों को रखा है। राजद नेता शिवानन्द तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर लालू ने यह बातें कही।

इस मौके पर लालू ने कहा कि नीतीश जी और हम लोग पहले अलग थे लेकिन आज साथ-साथ हैं। आजकल सांप्रदायिक ताक़त का बोलबाला हो गया है देश के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है।

  • Related Posts

    बैंकिंग सेक्टर में ‘सैलरी वॉर’! सीनियर अफसरों को 15 गुना ज्यादा बोनस? UFBU ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कहा— ‘बांटो और राज करो’ वाली नीति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दिल्ली के ‘यशोभूमि’ में बिहार का ‘पावर’ शो! भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ‘फोकस स्टेट’ बना बिहार; ऊर्जा मंत्री ने किया पैवेलियन का आगाज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *