नीतीश कुमार के सपनों को लालू यादव ने चकनाचूर कर दिया, मोदी बोले- वो नारा लगवाते हैं…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गठबंधन INDIA में संयोजक बनने से मना कर दिया है, इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है. ऐसे में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार खुद अपने समर्थकों से देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगवाते थे. लेकिन, लालू प्रसाद ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया है।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव नहीं चाहते कि नीतीश कुमार संयोजक बनें या फिर प्रधानमंत्री बनें. उन्होंने पहले ही राहुल गांधी को गठबंधन का दूल्हा घोषित कर दिया है. वहीं कांग्रेस भी अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहती है. रिपोर्ट के अनुसार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री के रूप में लोग देखना चाहते हैं, ऐसे में नीतीश कुमार दूर-दूर तक प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

इससे एक दिन पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के विपक्ष के अघोषित उम्मीदवार के रूप में उभरने से नीतीश कुमार अब इस पद के लिए दावेदारी करने की स्थिति में भी नहीं हैं, प्रधानमंत्री बनना तो दूर की बात. मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद भी नहीं चाहेंगे कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक या पीएम-उम्म्मीदवार बनाकर उनका कद बढ़ाया जाए।

मोदी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन में कोई बड़ा पद मिला, तो वे महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के समय ज्यादा सीटों की मांग करेंगे, जबकि राजद उन्हें 10-11सीट ही देना चाहता है. जदयू 44 विधायकों के बूते इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं कर सकता.उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद ने जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, तो अब वे 17 साल तक लालू विरोध की राजनीति करने वाले को क्यों आगे बढाएंगे? मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद राहुल गांधी को पहले ही ‘दूल्हा’ (पीएम-प्रत्याशी) घोषित कर चुके हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *