लालू यादव फिर दिल्ली रवाना, हेल्थ चेकअप और कोर्ट सुनवाई को लेकर बढ़ी मुश्किलें

राजद सुप्रीमो लालू यादव मंगलवार को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी हैं। यह इस महीने में उनका दूसरा दौरा है।

सूत्रों के अनुसार, लालू यादव दिल्ली में हेल्थ चेकअप कराने जा रहे हैं और साथ ही लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई के लिए भी कोर्ट में पेश हो सकते हैं।


लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी

  • 15 फरवरी को लालू यादव पहली बार दिल्ली गए थे।
  • उस दौरान उन्होंने हेल्थ चेकअप कराया और राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।
  • कोर्ट में लालू यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और केस लड़ने का ऐलान किया।
  • लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 25 फरवरी तक का समय दिया था।
  • अब इस मामले में 9 मार्च से डे-टू-डे सुनवाई शुरू होगी।

क्या लालू यादव जेल जा सकते हैं?

लालू यादव की मुश्किलें आईआरसीटी होटल स्कैम और चारा घोटाला मामलों में भी बढ़ रही हैं।

  • सुप्रीम कोर्ट अगर चारा घोटाला मामले में लालू यादव की जमानत खारिज कर देता है, तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
  • सीबीआई और झारखंड सरकार ने भी जमानत खारिज करने की मांग की है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।


 

  • Related Posts

    केमिकल रंगों को भागलपुर की महिलाओं का ‘नो’: चुकंदर और पालक से तैयार हो रहा ‘मैजिक गुलाल’, प्रिया सोनी की अनूठी पहल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading