INDIA की बैठक में शामिल होने से पहले मोदी पर भड़के लालू यादव, कही ये बड़ी बात

राजद सुप्रीमों लालू यादव ने दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले पीएम मोदी पर जमकर भड़के है. उन्होंने कहा किबैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो,क्या है नरेंद्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार।

दरअसल, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में सभी क्षेत्रीय दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मालूम हो कि, इंडिया गठबंधन में लालू यादव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके कहने पर कई नेता इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। पहले ममता बनर्जी,फिर एम के स्टालिन, शरद पवार जिसे कई और नेता लालू प्रसाद यादव के कहने पर इस गठबंधन में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की तीन बैठक पहले ही हो चुकी है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…