यादव-मुस्लिमों की आबादी को बढ़ाकर ‘लालू यादव’ ने EBC को दिया धोखा: अमित शाह

मुजफ्फरपुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश पर जबरदस्त हमला बोला . जातीय सर्वे की रिपोर्ट को आधार बनाकर शाह ने लालू को जमकर घेरा. उन्होंने चैलेंजे देते हुए कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों की आबादी सबसे अधिक है तो घोषणा करो कि इंडी एलायंस का चेहरा अतिपिछड़ा समाज का होगा.

नीतीश कुमार के पास नहीं है कोई रास्ता 

गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है. वह निकलना तो चाहते हैं लेकिन मजबूरी है.. कहां जाएंगे. इंडी एलायंस में इन्हें संयोजक भी नहीं बनाया. इसी लिए कभी कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं तो कभी कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं जाते हैं. हमने पहले ही कहा था कि तेल और पानी साथ नहीं रह सकते.

उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज को कहने आया हूं कि इनके झांसे में मत आइए. नीतीश सरकार ने जो यह सर्वेक्षण कराया है, इस सर्वेक्षण का फैसला तब हुआ था जब भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार की सरकार में हिस्सेदारी थी. यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का है.

लालू के दबाव में नीतीश ने यादव-मुस्लिमों की आबादी बढ़ाया  

जातीय सर्वे पर सवाल उठाते हुए अमित शाह ने नीतीश-लालू पर बड़ा हमला बोला. कहा कि आज मैं पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज से कहना चहता हूं कि यह जातीय सर्वे छलावा है. यादव और मुस्लिम समाज की आबादी को बढ़ाकर अतिपिछड़ा समाज को धोखा दिया है. अमित शाह ने चैलेंज देते हुए कहा कि क्या घोषणा करोगे कि इंडी अलांयस में मुख्यमंत्री का चेहरा अति पिछड़ा समाज से होगा ? क्या आप इसकी घोषणा करेंगे ? लालू यादव इसका जवाब दें.

गृह मंत्री ने कहा कि जातीय सर्वे में क्या किया.. यादव और मुस्लिम आबादी को बढ़ा दिया और ईबीसी की आबादी को कम कर दिया. पिछड़ा अति पिछड़ा के साथ अन्याय करने का काम नीतीश कुमार ने किया है .इन लोगों ने हमेशा पिछड़ा समाज का बहिष्कार किया है. मोदी जी ने हमेशा पिछड़ा-अति पिछड़ा समाज का सम्मान करने का काम किया है .

मोदी जी के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं ..35% से ज्यादा. ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता दी है. लालू जी आप 10 साल तक यूपीए सरकार में थे .आपने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता क्यों नहीं दी इसका जवाब पिछड़ा समाज को लाल यादव से मांगनी चाहिए.

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *