राहुल गांधी से मुलाकात कर लालू यादव और तेजस्वी पहुंचे पटना, क्या बात हुई अंदर खबर में जानिए…

इस वक्त कि बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद यादव पटना लौट आए हैं. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को परेशान किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी ने कहा कि राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसला स्वागत योग्य है. जो लड़ेगा वह जीतेगा . यहां भी यह न्याय की जीत है।

बता दें कि राहुल के कोर्ट से फैसला आने पर पुरे विपक्ष खेमे में ख़ुशी कि लहर है. वहीं दिल्ली में राहुल का लालू और तेजस्वी से मिलने पर राजनीति में हलचल आ गई है . साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के पटना आने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है. हालाकिं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव पटना लौटेंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बात करेंगे . उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा . बता दें कांग्रेस दो और मंत्री पद चाहती है।

दोनों के बीच ये मुलाकात मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक से पहले हुई. वहीं इस बैठक से कयास लगाया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक बनाए जाने को लेकर भी बातचीत हुई है. राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लड्डू खिलाया . वहीं कहा कि तेजस्वी पटना आएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर तिथि निर्धारित कर लेंगे .राहुल गांधी और लालू प्रसाद के साथ बातचीत में इसके लिए तिथि निर्धारित करने की भी बात कही गई है।

  • Related Posts

    सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026 को लेकर पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कबड्डी के मैट पर ‘बिहारी बेटियों’ का जलवा! मगध वॉरियर्स की बादशाहत कायम, पर सीतामढ़ी ने दी कड़ी टक्कर; जानें अंक तालिका का ताजा हाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *