लालू ने गले लगाकर किया राहुल गांधी का स्वागत, तेजस्वी यादव भी थे मौजूद

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहत मिलने के बाद अब राहुल गांधी राजद सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है। लालू ने राहुल गांधी को गले लगाकर स्वागत किया है।

इसके साथ ही इस मुलाकात की जो तस्वीरें निकल कर सामने आई है। उसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एकसाथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस दौरान राजद नेता अब्दुल बारी सिद्धकी, के.सी. वेणुगोपालराव, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास और लालू के दामाद बैठे दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी क सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी है।जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। मानहानि के इस केस में सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अब राहुल गांधी लालू यादव से मिलने पहुचें, जहां इनलोगों के बीच लंबी बातचीत हुई। राहुल ने लालू के घर ही अपना डिनर भी किया इसको लेकर मीसा भारती के आवास पर विशेष तैयारी की गई थी।

GridArt 20230805 101907184

कोर्ट से राहत मिलते ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे।

  • Related Posts

    पटना की सड़कों पर 10 हजार कदमों की ‘नशामुक्ति’ हुंकार! पीवी सिंधु ने बढ़ाया जोश; गांधी मैदान से अटल पथ तक दौड़ा बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *