लालू-राबड़ी ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना, तेजस्वी सरकार बनाने की अपील

पटना, 27 सितंबर 2025: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जोरदार संदेश देते हुए कहा कि बिहार में अब एनडीए सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।

लालू ने ट्वीट में लिखा कि “किसानों को रुलाने वाली 20 सालों की एनडीए सरकार को बदलने का समय आ गया है।” साथ ही उन्होंने 1 मिनट 26 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक किसान दंपत्ति अपने खराब हालात का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और बिहार की महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि “बिहार की महिला अक्ल में नंबर वन हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उनको मुख्यमंत्री ऐसा मिला है जो नकल में नंबर वन है।”

इस वीडियो में माई-बहिन मान योजना का प्रचार करते हुए राबड़ी ने कहा कि तेजस्वी सरकार बनने पर महिलाओं को एक साल में 30 हजार और पांच साल में डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तेजस्वी सरकार महिलाओं के हर सपने को पूरा करेगी।

राजद नेताओं का यह बयान आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय चुनावी रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    अमडंडा थाना वायरल वीडियो मामला: संदिग्ध युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, SSP ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…