लालू प्रसाद के करीबी सुनील सिंह होंगे गिरफ्तार, 19 साल पुराने मामले में जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विधानसभा में मजाक उड़ाने को लेकर एमएलसी की कुर्सी गंवाने वाले सुनील सिंह के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेहद करीबी माने जानेवाले सुनील सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसके बाद अब सुनील सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

मामला फतुहा से जुड़ा है। जहां सुनील सिंह के खिलाफ 19 साल पहले 2005 में सुनील सिंह पर लेन-देन में हेराफेरी का आरोप लगा था। इसके बाद फतुहा थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसको लेकर कोर्ट ने सुनील कुमार सिंह को हाजिर होने को कहा था। लेकिन वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है।

अब 19 साल पुराने मामले आज पटना पुलिस ने सुनील सिंह के फ्लैट पर जाककर वारंट की कॉपी चस्पा की है। माना जा रहा कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

 

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading