लालू प्रसाद यादव की हुंकार, कहा : मोदी का खेल खत्म, I.N.D.I.A गठबंधन की बंपर जीत तय

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दो टूक अंदाज में कहा कि मोदी का अब खेल खत्म।

नई दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की बंपर जीत होगी और सभी राज्यों में हमारी जीत पक्की है। सभी प्रदेशों से अच्छी रिपोर्ट सामने आ रही है। मोदी का खेल अब खत्म हो गया।

वहीं, मीडिया ने जब ये पूछा कि बीजेपी द्वारा लगातार नीतीश कुमार पर उनके मानसिक संतुलन खराब होने का आरोप लगाया जा रहा है, इस पर लालू प्रसाद ने बुलंद आवाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि भाजपा फालतू की बातें करती है। नीतीश कुमार कोई मुकाबला है।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा में बेगूसराय को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 274 करोड़ की 400 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *