राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन शनिवार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, शनिवार सुबह उनकी बाईं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान उनकी पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।
डॉक्टरों की निगरानी में हैं लालू यादव
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद यादव की स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
पहले भी हो चुके हैं कई बड़े ऑपरेशन
लालू प्रसाद यादव इससे पहले भी कई गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रियाओं से गुजर चुके हैं।
- वर्ष 2014 में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसमें ऑर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया था।
- दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान की थी।
- 12 सितंबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।
- वहीं अप्रैल 2025 में दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में उनकी पीठ और हाथ के घावों का ऑपरेशन हुआ था।
लगातार चिकित्सकीय देखरेख जारी
लगातार इलाज और सफल सर्जरी के बीच लालू प्रसाद यादव की सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम निगरानी बनाए हुए है। परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद हैं।


