मणिपुर की शर्मनाक घटना पर भड़के लालू : BJP पर किया वार, कहा : मानवता का हो रहा कत्ल, कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं लोग

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं. इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता और भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है।

लालू ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है. मणिपुर में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है।

इससे पहले आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी घटना पर चिंता जताई थी. साथ ही मणिपुर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मणिपुर में शर्मिंदा करने वाला वीडियो आया है. पीएम मोदी अब तक खामोश थे. मैं पूछना चाहता हूं कि जब राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *