विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद भगवान की शरण में लालू परिवार

बिहार की राजनीतिक गलियारे से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक परिवार उपचुनाव के रिजल्ट के बाद भगवान भोलेनाथ के शरण में जा रहा है। दरअसल, लालू यादव और तेजस्वी यादव विशेष विमान से मध्य प्रदेश रवाना हुए हैं। उज्जैन में पूजा-पाठ करने के बाद लालू परिवार वापस पटना आएंगे। बिहार विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद लालू परिवार भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार लालू परिवार पटना से उज्जैन के लिए रवाना हो गया है। पटना एयरपोर्ट ने लालू परिवार उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं। राजद के कुछ नेता भी उनके साथ गए हैं। उज्जैन में पूजा पाठ करने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश से लालू परिवार वापस आएगा।

बताया जा रहा है कि, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ उज्जैन में पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ राजद के कई नेता भी हैं। पूजा-पाठ करने के बाद वो वापस लौट आएंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव पार्टी दफ्तर से सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। कल से बिहार में शीतकालीन सत्र भी ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आज शाम तक वापस आ सकते हैं।

मालूम हो कि  बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं राजद को करारी हार मिली है। राजद उपचुनाव में अपना गढ़ बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाया है। बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में अब भाजपा का कब्जा है। इसके बाद आज तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। माना जा रहा है कि हार के बाद तेजस्वी अब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। बिहार विधानसभा चुनाव में वो कोई भी गलती नहीं करेंगे।

  • Related Posts

    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading
    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *