लैंड फॉर जॉब केस में लालू फैमिली को मिली बड़ी राहत, जानिए.. क्या बोलीं राबड़ी देवी?

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस मामले में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बेटी हेमा यादव समेत सभी आरोपियों को बेल दे दी है। कोर्ट से राहत मिलने पर लालू परिवार की तरफ से राबड़ी देवी का रिएक्शन आया है।

कोर्ट से बेटे और बेटी को राहत मिलने पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि राहत को मिलना ही है, हम लोगों ने कोई गुनाह थोड़े न किए हैं। जान बूझकर हमारे परिवार को परेशान किया जा रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर हमलोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। जब भी चुनाव आता है तो ये लोग यही काम करते हैं। कोर्ट के आदेश का हम लोग सम्मान करते हैं। जो भी कोर्ट का आदेश होगा हम लोग करेंगे। न्यायालय पर हमलोगों को पूरा भरोसा है।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तेजप्रताप यादव और हेमा यादव समेत अन्य को समन भेजकर 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर आज लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोर्ट के समक्ष पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने हेमा यादव और तेज प्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ERWWO मालदा की पहल: महिला कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजित हुए कई कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान: पीसीसीएम उदय शंकर झा ने 9 कर्मियों को दिया ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ पुरस्कार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *