केंद्र सरकार पर भड़के ललन सिंह : बोले-विपक्ष में है चट्टानी एकता, तोड़ने की हर कोशिश होगी नाकाम

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दिनों केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आने लगे हैं। उन्होंने एकबार फिर ED, CBI, इनकम टैक्स का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष की चट्टानी एकता को डराने, धमकाने और तोड़ने की हर कोशिश नाकाम होगी। वहीं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को भाजपाई वॉशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है।

ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अपने पालतू तोतों के ज़रिए देशवासियों के हित में विपक्ष की चट्टानी एकता को डराने, धमकाने और तोड़ने की हर कोशिश नाकाम होगी। देश की जनता सब देख रही है कि कैसे अरबों ₹ घोटाले वाले भ्रष्टाचारियों को भाजपाई वॉशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के विरुद्ध पालतू तोतों का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। देश के 99% लोगों ने 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है और यह हो कर रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की मौत की खबर निकली फर्जी, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    CJP-सरकार वार्ता का पहला दौर खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP; सरकार ने जवाब के लिए मांगा समय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *