लखीसराय गोलीकांड में दुर्गा झा की भी मौत:सनकी पति ने जिस पत्नी लिए मचाया तांडव,उसकी मौत

बिहार के लखीसराय में सोमवार को सनकी आशिक आशीष चौधरी द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में जख्मी दुर्गा झा की भी मौत सोमवार की रात में पटना में इलाज के दौरान हो गई। दुर्गा का भाई चंदन झा एवं राजनंदन झा की पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता शशिभूषण सिंह, दो भाभी प्रीति देवी एवं लवली देवी अभी पटना में ही इलाजरत हैं।इधर एसपी पंकज कुमार ने बताया की घटना में शामिल लाइनर एवं पिस्टल उपलब्ध कराने वाला उसका साथी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 10 खोखा, चार कारतूस और एक पिस्टल बरामद की है। साथ ही मुख्य आरोपित आशीष चौधरी के घर से एक कॉपी भी बरामद की गई है जिसमें उसने प्रेम, शादी और उसके बाद बेवफाई के जिक्र करते हुए हत्या की योजना के बारे में लिखा है।वह दुर्गा के साथ अपनी शादी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करके मानसिक एवं सामाजिक रूप से लगातार परेशान कर रहा था। इस कारण दोनों पक्ष के बीच बराबर विवाद भी हो रहा था।

मोहल्ले की गली में बिछा दीं लाशें

चार-पांच दिन पूर्व भी आशीष ने विवाद करते हुए लड़की वाले को धमकी दी थी। भय और लोक लाज से शशिभूषण झा अपने शिकायत लेकर कभी किसी के पास नहीं गए। छठ पर्व को लेकर दुर्गा झा अपने घर आई हुई थी। सोमवार की सुबह किऊल नदी घाट से अर्घ्य देकर शशिभूषण झा पूरे परिवार के साथ अपने घर आ रहे थे।सनकी आशिक ने जिसके लिए पूरे परिवार पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की, वह लड़की भी इस दुनिया को अलविदा बोल चुकी है। प्यार के पागलपन में आरोपी आशीष चौधरी ने एक खुशहाल परिवार में मातम पसार दिया है। आपको बता दें कि 20 नवंबर को कवैया थाना क्षेत्र (लखीसराय जिले के) में एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी गई। जब वह लोग छठ के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर वापिस लौट रहे थे। वहीं आरोपी युवक फ़रार चल रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *