लखीसराय में प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की हत्या कर नहर में गाड़ा

हलसी (लखीसराय)। अवैध संबंध से आक्रोशित लड़की के पिता ने उसके प्रेमी की हत्या कर शव को नहर में गाड़ दिया। यह सनसनीखेज मामला हलसी थाना क्षेत्र के बेला गांव का है। पुलिस ने प्रेमिका के पिता पर सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूला। उसकी निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने बेला गांव के पास से गुजरे एक नहर से युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता धर्मराज राम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। लापता युवक संदीप के शव बरामद होने एवं प्रेमिका के पिता की गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीपीओ शिवम कुमार ने की है।

जानकारी के अनुसार बेला गांव के अरविंद कुमार के पुत्र संदीप कुमार को 18 वर्ष की एक लड़की से प्रेम हो गया।े जानकारी पर लड़की के परिजनों ने प्रेमी संदीप की हत्या कर शव को गांव के पास से गुजरे नहर में गाड़ दिया। इस बीच संदीप के लापता होने पर पिता अरविंद कुमार ने 26 जनवरी को हलसी थाना में आवेदन देकर दिया। संदीप 25 जनवरी से लापता था। 27 जनवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया और प्रेमिका के पिता धर्मराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। एसडीपीओ के अनुसार हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *