‘कोई बोलतई रे’..गांव में दहशत फैलाने के लिए युवक ने महिलाओं पर तान दिया कट्टा, वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर बेगूसराय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक नहीं बल्कि दो कट्टा लहराते नजर आ रहा है। वह गांव की महिला को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो युवक ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। ऐसा लगता है कि इस शख्स को पुलिस का डर नहीं है। यही कारण है कि वो  दिनदहाड़े महिलाओं पर हथियार चमकाते नजर आ रहा है।

मामला बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव का है। दोनों हाथ में कट्टा लहराने वाले युवक की पहचान वार्ड 17 निवासी तूफानी सिंह का बेटा शुभम के लिए रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाने में उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। लोगों में दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसा किया।

महिलाओं को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की गयी। महिलाओं के साथ इस शख्स ने गाली गलौज भी की। इसके साथ एक और साथी वीडियो में दिख रहा है जो बाइक चला रहा है। महिलाओं को धमकाने के बाद वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर हथियार लहराते मौके से गाली देते हुए नौ दो ग्यारह हो गया। लेकिन किसी ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में छानबीन शुरू कर दी गयी है। आरोपी शुभम के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गयी है। इलाके में अपना रौब दिखाने और दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसी हरकत गांव की महिलाओं के साथ की है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *