किशनगंज के छात्रों ने जीता पूर्णिया डिवीजन फाइनल, दिखाया बौद्धिक कौशल का कमाल

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के तहत आयोजित पूर्णिया डिवीजन फाइनल में किशनगंज के छात्र अंजनी कुमार और लकी कुमार झा ने अपनी बुद्धिमत्ता और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों की 13 स्कूल टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णिया जिला मुख्यालय में जोश और उमंग के साथ हुआ, जिसमें छात्रों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, सामान्य ज्ञान और विषयगत समझ का परीक्षण किया गया। ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धनुका अकादमी के विजेता जोड़ी ने कठिन सवालों का सटीक उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया।

द्वितीय स्थान एन.डी. रूंगटा हाई स्कूल, जलालगढ़, पूर्णिया की छात्राओं अफरीन मोकीम और प्राची प्रिया ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान लिलजू हाई स्कूल, बुधिया, पूर्णिया के कृष कुमार और ऋषु राज को मिला।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार (IAS), पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा (IPS), अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता, ADDL राज कुमार गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के उस उद्देश्य को बल देता है, जिसमें खेलों के साथ-साथ बौद्धिक विकास को भी राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में विशेष स्थान दिया जा रहा है।

अगला डिवीजनल मुकाबला 15 अप्रैल को गया में मगध डिवीजन के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। राज्यस्तरीय फाइनल की ओर अग्रसर प्रतियोगिता में अब पूरे बिहार से होनहार छात्र अपनी जगह बनाने को बेताब हैं।

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *