किशनगंज: खनन विभाग में रिश्वतखोरी, लिपिक और परिचारी गिरफ्तार

किशनगंज में निगरानी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिला खनन कार्यालय के लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8,000 रुपये और परिचारी सरोज कुमार सिंह को 7,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, शिकायत रब्बुल हुसैन के बेटे हबीब आलम ने पटना स्थित निगरानी कार्यालय में दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया कि खनन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर का रिलीज़ ऑर्डर निकालने के लिए कर्मचारियों ने रिश्वत मांगी।

निगरानी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को क्रमशः जिला खनन कार्यालय और डुमरिया मोड़ स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में पेश किया जाएगा।

अगली कार्रवाई और अनुसंधान अभी जारी है।


 

  • Related Posts

    बेगूसराय: ‘अपराध बढ़ा, फिर भी आपने इन्हीं को चुना’; प्रशांत किशोर का जनता से सीधा सवाल, कहा- 17 लाख लोगों का विश्वास हमारी पूंजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तेजस्वी यादव का पहला सार्वजनिक संबोधन: मोदी की तुलना पुतिन से, आरजेडी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का दावा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading