दानापुर से होटल कारोबारी की किडनैपिंग, 5 लाख की मांगी फिरौती…पुलिस के क्विक एक्शन से किडनैपर्स के छूट गये पसीने!

पटना के बेली रोड इलाके से देर रात एक होटल कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कारोबारी के पिता से अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख फिरौती की मांग की। इसकी सूचना जैसे ही दानापुर पुलिस को मिली, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कुछ ही घंटों बाद कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही पांच किडनैपर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.।

खबरों के मुताबिक राजधानी पटना के दानापुर थाना इलाके के बेली रोड स्थित होटल ड्रीम विला के मालिक पंकज कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि होटल से ही संचालक पंकज कुमार को जबरन गाड़ी में बिठाया गया और फिर वहां से किडनैपर्स उन्हें ले गये। देर रात अगवा करने के बाद किडनैपर्स ने पंकज के पिता से पंकज के ही मोबाइल से 5 लाख की फिरौती मांगी।

किडनैपर्स ने फिरौती नहीं देने पर पंकज की हत्या करने की धमकी दी। पंकज के पिता पैसा देने को तैयार भी हो गए। इसी बीच, किसी ने डायल 112 और दानापुर थाने की पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही पंकज का मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया। सूचना मिलने के बाद दानापुर के एसडीपीओ भानु प्रताप सिंह और थानेदार प्रशांत भारद्वाज समेत कई थानों की टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने किडनैपर्स का पीछा किया और मनेर के गोरिया स्थान पहुंची। पुलिस ने वहां से पंकज को सकुशल बरामद करने के साथ ही 5 किडनैपर्स को भ गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    सीवान जंक्शन पर ‘नशे’ के सौदागर पर एक्शन! 3.5 किलो चरस के साथ 3 तस्कर दबोचे गए; मुरादाबाद भेजने की थी ‘हाई-प्रोफाइल’ तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *