नवगछिया की खुशी गर्ग ने सीए फाइनल परीक्षा में देश में हासिल किया 15वां स्थान, कई छात्रों ने दी सफलता की उड़ान

नवगछिया, 08 जुलाई 2025 — इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजों में नवगछिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफलता में सबसे बड़ी उपलब्धि खुशी गर्ग ने हासिल की है, जिन्होंने पूरे देश में 15वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

खुशी गर्ग, नवगछिया निवासी भगवती नारनौली की पौत्री और निशा देवी एवं स्व. राजू गर्ग की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।

इसके साथ ही, धर्मशाला रोड निवासी स्व. काशी शर्मा के पौत्र और संजय शर्मा उर्फ संजय जोशी के पुत्र शिवम जोशी ने भी सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं, पोस्ट ऑफिस रोड निवासी समाजसेवी स्व. जगदीश केडिया की पौत्री और सुनील केडिया की पुत्री मुस्कान केडिया भी फाइनल परीक्षा में सफल रही हैं।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले खंड में नवगछिया नगर के संदीप टिबरेवाल के पुत्र विवेक टिबरेवाल ने भी सफलता हासिल की है।

नवगछिया में इस सफलता को लेकर शिक्षकों, परिवारजनों और स्थानीय समाजसेवियों ने इन छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *